बौखलाया पाकिस्तान, पीएसएल छोड़ आईपीएल में खेलने आए मुजरबानी पर लगाया 2 साल का बैन

IANS | April 14, 2026 7:29 PM

लाहौर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो साल का बैन लगा दिया है। मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की शुरुआत से ठीक पहले टूर्नामेंट को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलने का फैसला किया था।

आईपीएल 2026: बेंगलुरु में एलएसजी से आरसीबी की भिड़ंत, जानिए कैसा है अब तक का रिकॉर्ड?

IANS | April 14, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से होगा। इस मैच में दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है।

क्रिकेट खेलने के लिए पिता ने मांगा था प्रफुल्ल हिंगे से 'वादा', विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक से मिला खास मैसेज

IANS | April 14, 2026 5:26 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदरदाबाद (एसआरएच) के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे को डेब्यू का मौका मिला, जिसके पहले ही ओवर में उन्होंने 3 विकेट निकाले। इस पूरे मैच में हिंगे ने 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। अपने आईपीएल डेब्यू मैच में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए हिंगे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

'प्रफुल्ल और साकिब अपने डेब्यू का आनंद लें, यही हमारा प्लान था': वरुण आरोन

IANS | April 14, 2026 1:02 PM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के तेज गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने सोमवार के राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की जमकर तारीफ की।

एमएस धोनी 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर बेहतर योगदान दे पाएंगे: मिशेल मैक्लेनाघन

IANS | April 14, 2026 12:13 PM

चेन्नई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच चेपॉक स्टेडियम में मंगलवार की शाम को खेला जाएगा।

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

IANS | April 14, 2026 11:43 AM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली थी।

साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे ने दिखाया, भारतीय गेंदबाजी का भविष्य सुरक्षित: मिशेल मैक्लेनाघन

IANS | April 14, 2026 11:19 AM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे और आरआर को 159 रन पर समेट कर मैच 57 रन से जीता था।

पहले ही कई लोगों को बता दिया था, वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद पर आउट करूंगा: प्रफुल्ल हिंगे

IANS | April 14, 2026 10:46 AM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद में सोमवार को आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। एसआरएच ने आरआर को 57 रन के बड़े अंतर से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। एसआरएच की जीत के हीरो रहे अपना पहला मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे।

साकिब हुसैन: आरआर को घुटने पर लाने वाले गेंदबाज के पास कभी जूते खरीदने के पैसे नहीं थे

IANS | April 14, 2026 9:23 AM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने छोटे शहरों के खिलाड़ियों के बड़े सपनों में रंग भरने और उन्हें अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत रातों-रात क्रिकेट की दुनिया में छा जाने का अवसर दिया है। सीजन (आईपीएल 2026) का 21वां मैच सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में एक नए सितारे ने करिश्माई दस्तक दी और अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से एसआरएच को आरआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बड़ी जीत दिलायी, नाम है साकिब हुसैन।

आईपीएल 2026: आरआर को हराकर 'शीर्ष-4' में पहुंची एसआरएच, जानें अब किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

IANS | April 14, 2026 7:51 AM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच सोमवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए थे। आरआर 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और 57 रन के बड़े अंतर से हार गई। सीजन के अपने पांचवें मैच में आरआर की यह पहली हार थी, जबकि एसआरएच की पांचवें मैच में यह दूसरी जीत थी।