मिडिल ईस्ट तनाव : भारतीयों को एफआरआरओ से संपर्क की सलाह, कई देशों के लिए एडवाइजरी जारी

IANS | March 1, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को विदेशी नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। ताजा हालात की वजह से यात्रा योजनाओं में रुकावट से प्रभावित लोगों से वीजा एक्सटेंशन या रेगुलराइजेशन के लिए नजदीकी फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) से संपर्क करने के लिए कहा गया।

खामेनेई की मौत के बाद भारत में ईरानी दूतावास का झुका झंडा, हमले की निंदा करने की अपील

IANS | March 1, 2026 2:28 PM

तेहरान, 1 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद देश में 40 दिनों के शोक का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही ईरान ने पवित्र स्थल इमाम रजा दरगाह पर काला झंडा फहराया गया। वहीं भारत में ईरानी दूतावास में वहां के झंडे को आधा झुका दिया गया है। साथ ही दुनिया के तमाम देशों से अमेरिका और इजरायल के इस हमले की कड़ी आलोचना करने के लिए कहा।

ट्रंप ने ईरान को दी एक चेतावनी, बोले- ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी

IANS | March 1, 2026 1:38 PM

वॉशिंगटन, 1 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को किसी भी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि वह उस देश पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई।

इजरायल-ईरान युद्ध का दुबई रियल एस्टेट मार्केट पर होगा असर, बिक्री में आ सकती है गिरावट

IANS | March 1, 2026 1:17 PM

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। दुबई के रियल एस्टेट ब्रोकर्स और डेवलपर्स ने रविवार को कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण हाल के दिनों में देश में चल रहा प्रॉपर्टी बुल रन समाप्त हो सकता है और आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी की बिक्री में गिरावट देखने को मिल सकती है।

इजरायली हमलों में ईरानी रक्षा मंत्री और आईआरजीसी चीफ समेत 7 टॉप कमांडर मारे गए

IANS | March 1, 2026 11:46 AM

तेल अवीव, 1 मार्च (आईएएनएस)। इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने रविवार को घोषणा की कि ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के चीफ समेत सात वरिष्ठ ईरानी सैन्य कमांडर मारे गए। इसे पूरे ईरान में किए गए सटीक एयरस्ट्राइक बताया गया।

ईरान को मिला नया कमांडर इन चीफ, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहिदी ने संभाली कमान

IANS | March 1, 2026 11:36 AM

तेहरान, 1 मार्च (आईएएनएस)। इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ऑपरेशन रोअरिंग लॉयन के तहत ईरान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में जनरल मोहम्मद पाकपुर समेत इजरायल के कई शीर्ष नेताओं को निशाना बनाया है। इस बीच ईरान को इसका नया कमांडर-इन-चीफ मिल गया है।

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा

IANS | March 1, 2026 9:42 AM

तेहरान, 1 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हो चुकी है। ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार की सुबह को पुष्टि की कि खामेनेई अमेरिका-इजरायल हमलों में मारे गए।

ईरान के सुप्रीम खामेनेई की मौत पर बोले नेतन्याहू- 'तानाशाह अब नहीं रहा'

IANS | March 1, 2026 9:35 AM

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत को लेकर कहा कि ईरान में अब शांति आएगी। हालांकि, शुरुआत में ईरानी मीडिया ने पीएम नेतन्याहू के दावे को खारिज किया था, लेकिन बाद में उन्होंने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी।

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है : राष्ट्रपति ट्रंप

IANS | March 1, 2026 8:18 AM

वाशिंगटन, 1 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की बमबारी पूरे हफ्ते या जरूरत पड़ने तक जारी रहेगी।

दुश्मनों की सोच गलत है कि ईरान कायरतापूर्ण हरकतों के आगे झुकेगा: भारत में ईरानी दूतावास

IANS | February 28, 2026 8:58 PM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल, कतर, बहरीन, यूएई और सऊदी ईरान के बीच जारी हमलों के बीच भारत में ईरानी दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। ईरानी दूतावास ने कहा कि दुश्मनों की गलत सोच है कि ईरान जैसा मजबूत देश ऐसी कायरतापूर्ण हरकतों के आगे झुक जाएगा।