जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं
टोक्यो, 28 जून (आईएएनएस)। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि रविवार सुबह उत्तर-पूर्वी जापान के इवाते प्रांत में 6.1 तीव्रता के भूकंप के जटके महसूस हुए। हालांकि, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।