पीएम मोदी से मिले अमेजन के सीईओ एंडी जेसी, 2030 तक भारत में 48 अरब डॉलर निवेश का किया ऐलान

IANS | June 25, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। अमेजन के सीईओ अमेजन एंडी जेसी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान जेसी ने भारत के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई। जेसी ने देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए 2030 तक अतिरिक्त 13 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया।

भारत ने इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए लॉन्च किया 'एयर सुविधा 2.0', इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य निगरानी होगी और मजबूत

IANS | June 25, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। नागर विमानन मंत्रालय ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के सहयोग से गुरुवार को 'एयर सुविधा 2.0' लॉन्च किया। यह पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस (बिना संपर्क वाला) और उन्नत पैसेंजर हेल्थ सेल्फ-डिक्लेरेशन पोर्टल है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी को और मजबूत बनाना है।

वेनेजुएला भूकंप: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, कार्यवाहक राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

IANS | June 25, 2026 12:18 PM

नई दिल्ली/काराकस, 25 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से उत्पन्न मानवीय संकट के बीच भारत ने राहत और बचाव प्रयासों में हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्त संवेदना और सहायता के आश्वासन का वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने स्वागत किया। उन्होंने भारत के प्रति आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

पीएम मोदी ने वेनेजुएला भूकंप में हुई मौतों पर जताया दुख, ट्रंप बोले- 'शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं'

IANS | June 25, 2026 11:11 AM

काराकस, 25 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में एक के बाद एक लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे भारी तबाही मची है। इस घटना में जानमाल का भी भारी नुकसान हुआ है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वेनेजुएला भूकंप के बाद की तबाही को लेकर दुख जताया। इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तबाही की शुरुआती रिपोर्ट को लेकर अच्छे संकेत नहीं दिए हैं।

भारत-अमेरिका ने सेमीकंडक्टर्स, एआई और क्रिटिकल मिनरल पर सहयोग बढ़ाने के लिए की बातचीत

IANS | June 25, 2026 10:48 AM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका ने सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आपूर्ति श्रृंखला और क्रिटिकल मिनरल में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए वाशिंगटन में उच्च स्तरीय वार्ता की। यह जानकारी गुरुवार को जारी किए बयान में दी गई।

ईरान बहुत बड़ी रियायतें दे रहा, मेरी हर बात मान रहा: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

IANS | June 25, 2026 9:19 AM

वाशिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान, अमेरिका के साथ बातचीत में बहुत बड़ी छूट दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बातचीत आगे बढ़ने का भरोसा जताते हुए चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो यूएस सुरक्षा बल का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

'नाटो के सहयोगियों ने अमेरिका को किया निराश', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो चीफ रूटे से कहा

IANS | June 25, 2026 8:43 AM

वाशिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ लड़ाई के दौरान कई नाटो सहयोगियों ने हमें निराश किया। ट्रंप ने कहा कि हालांकि अमेरिका को सैन्य मदद की जरूरत नहीं है, लेकिन अपने साझेदारों से ज्यादा वफादारी की उम्मीद है।

भारत-यूके व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल

IANS | June 24, 2026 7:11 PM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 25 से 27 जून 2026 तक ब्रिटेन यानी यूनाइटेड किंगडम (यूके) के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह दौरा भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) और डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन (डीसीसी) के 15 जुलाई 2026 से लागू होने से पहले हो रहा है। इस यात्रा को दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह जानकारी बुधवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

भारतीय आमों की मिठास से मजबूत होंगे रिश्ते, नितिन नवीन ने 82 देशों के राजनयिकों को भेजे विशेष बॉक्स

IANS | June 24, 2026 6:28 PM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत के आम को मेहमाननवाजी, दोस्ती और समृद्ध कृषि परंपरा का प्रतीक बताते हुए 82 देशों के राजनयिकों को भारतीय आमों के विशेष उपहार बॉक्स भेंट क‍िए। यह भारत की कृषि विरासत और सांस्कृतिक पहचान को दुनिया तक पहुंचाने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने की एक अनोखी पहल है।

भारत में नवाचार और तकनीक को तेजी से अपनाने की क्षमता इसे एक मजबूत दीर्घकालिक बाजार बनाती है: एकर बायोमरीन के सीईओ

IANS | June 24, 2026 2:26 PM

डालियान (चीन), 24 जून (आईएएनएस)। नॉर्वे की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी एकर बायोमरीन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मैट्स जोहानसन ने बुधवार को कहा कि नवाचार और तकनीक को तेजी से अपनाने की क्षमता, बढ़ता मध्यम वर्ग और विशाल उपभोक्ता आधार भारत को लंबे समय तक एक मजबूत और आकर्षक बाजार बनाए रखेगा।