भारत के विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी की होगी अहम भूमिका : एक्सपर्ट्स

IANS | June 23, 2026 11:17 AM

डालियान (चीन), 23 जून (आईएएनएस)। भारत आने वाले समय में भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा और इसके विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी क्षेत्र अहम भूमिका निभाएंगे। यह बयान एक्सपर्ट्स की ओर से मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 'एनुअल न्यू चैंपियंस मीटिंग' या 'समर दावोस' में दिया गया।

कैलिफोर्निया में जंगल की आग का बढ़ा खतरा, गर्म और सूखे महीनों में इससे निपटने की तैयारी में जुटी फायर ब्रिगेड

IANS | June 23, 2026 9:46 AM

लॉस एंजिल्स, 23 जून (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में पारंपरिक जंगल की आग (वाइल्डफायर) का मौसम अपने चरम पर पहुंचने से पहले ही इस साल दमकलकर्मी 2,580 से अधिक वाइल्डफायर की घटनाओं पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। बढ़ते तापमान और तेजी से सूखती वनस्पति के कारण अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। अधिकारी अब इसे केवल मौसमी नहीं बल्कि पूरे साल बने रहने वाले आग के खतरे के रूप में देख रहे हैं।

अमेरिकी दबावों का भारत ने दिया जवाब, खास रणनीति से हर क्षेत्र में बढ़ाया वैश्विक दायरा

IANS | June 22, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के लिए भारत बेहद महत्वपूर्ण साझेदार है। बावजूद इसके अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए और बयान दिया, जिससे भारत के साथ संबंध प्रभावित हुए। ट्रंप के तेवर और अमेरिका की बदलती कूटनीतिक चाल को देखते हुए भारत ने डायवर्सिफिकेशन मतलब विविधिता की रणनीति अपनाई।

10 साल में 6 पीएम! अब सातवें की बारी, आखिर ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बार-बार क्यों बदले?

IANS | June 22, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली/लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर इस्तीफे की घोषणा करते हुए काफी भावुक भी दिखे। इसके साथ ही, 10 डाउनिंग स्ट्रीट से पिछले 10 साल में विदा होने वाले छठे पीएम बन गए।

सत्ता के लिए नहीं, ब्रिटेन को बेहतर बनाने के लिए संभाली थी जिम्मेदारी: पीएम कीर स्टार्मर

IANS | June 22, 2026 3:17 PM

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मंगलवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। हालांकि, स्टार्मर नए पीएम के आने तक इस पद की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। इस्तीफे का ऐलान करते हुए ब्रिटिश पीएम ने अपने भाषण में कहा कि दो वर्ष पहले देश के प्रधानमंत्री के रूप में इस मार्ग पर कदम रखना उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था।

कीर स्टार्मर ने ब्रिटेन की पीएम पद से दिया इस्तीफा, अगले प्रधानमंत्री की रेस में बर्नहैम का नाम सबसे आगे

IANS | June 22, 2026 2:38 PM

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मंगलवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, यूके की विदेश सचिव येवेट कूपर ने सोमवार को स्टार्मर को पद छोड़ने के लिए कहा था। स्टार्मर बीते 10 सालों में ब्रिटेन के पीएम पद से इस्तीफा देने वाले सातवें व्यक्ति हैं।

जी7 वार्ता के बाद भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की रफ्तार बढ़ी, नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकें इस सप्ताह

IANS | June 22, 2026 1:39 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित जी7 समिट के दौरान मुलाकात की। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी के मुद्दों पर चर्चा हुई।

पीएम मेलोनी पर ट्रंप की नई टिप्पणी, बोले- नाटो पर खरबों खर्च करने के बाद भी ईरान के परमाणु खतरे पर इटली साथ नहीं

IANS | June 22, 2026 10:46 AM

वाशिंगटन, 22 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फिलहाल, उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर जो टिप्पणी की, उसकी खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति को पीएम मेलोनी समेत इटली के कई अन्य नेताओं ने भी करारा जवाब दिया। इसके बाद अब ट्रंप ने इटली को घेरते हुए कहा कि नाटो पर खरबों डॉलर खर्च करने के बाद भी इटली और पीएम मेलोनी ईरान और उससे जुड़े गंभीर परमाणु खतरे के मुद्दे पर शामिल होने के बारे में सोचने तक को तैयार नहीं हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए इस सप्ताह कई दौर की वार्ता: सर्जियो गोर

IANS | June 22, 2026 10:14 AM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई दौर की बैठकें करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य अगले महीने लागू होने वाली महत्वपूर्ण टैरिफ समयसीमा से पहले व्यापार समझौते को आगे बढ़ाना है।

अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर बातचीत के लिए जैमीसन ग्रीर पहुंच रहे भारत, पीयूष गोयल समेत अन्य अधिकारियों से होगी मुलाकात

IANS | June 22, 2026 9:35 AM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के 20वें व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर इस हफ्ते वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और दूसरे वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से बातचीत के लिए भारत आएंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वह ग्रीर का स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं। वशिंगटन और नई दिल्ली एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों का कहना है कि वह लगभग पूरा हो गया है।