चुनाव में बीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश के बीच बेहतर संबंध संभव : केपी फैबियन
नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक्टिंग चेयरपर्सन तारिक रहमान ने करीब 17 सालों के बाद वतन वापसी की है। बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष की वापसी पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बीएनपी लीडर की घर वापसी को लेकर पूर्व राजदूत केपी फैबियन ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की।