गर्मी की वजह से अमेरिका ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया बदलाव; ट्रंप का भाषण और आतिशबाजी रहेगी जारी
वाशिंगटन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए वाशिंगटन में शनिवार को आयोजित होने वाले 'सैल्यूट टू अमेरिका' कार्यक्रमों के शेड्यूल में बदलाव किया है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन और शाम की आतिशबाजी अपने निर्धारित समय पर ही होगी।