अमेरिका के साथ वार्ता फेल होने के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से हुआ रवाना

IANS | April 12, 2026 12:00 PM

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच घंटों की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। गैर-नतीजतन वार्ता खत्म होने के बाद ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से रवाना हो गया है। इससे पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी अपने देश लौटने के लिए इस्लामाबाद से निकल गए।

हम अमेरिका के वादा तोड़ने की आदत को नहीं भूले, शांति वार्ता के बीच ईरान का कड़ा रुख

IANS | April 12, 2026 11:19 AM

तेहरान, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत के बीच कड़ा रुख अपनाया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने कहा कि देश अमेरिका के पिछले वादे तोड़ने को “न भूला है और न भूलेगा”। इससे इस्लामाबाद में बातचीत जारी रहने के बावजूद गहरे अविश्वास का पता चलता है। उन्होंने कहा कि किसी ने भी एक राउंड की बातचीत में नतीजे की उम्मीद नहीं की थी।

अमेरिका-ईरान की बातचीत रही बेनतीजा, पाकिस्तान से रवाना हुए जेडी वेंस

IANS | April 12, 2026 10:16 AM

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर लगभग 21 घंटे की बातचीत हुई। हालांकि, यह लंबी बातचीत बिना किसी डील के खत्म हो गई। इसके बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान से रवाना हो गए हैं।

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता का पहला राउंड खत्म, एक और राउंड के लिए बढ़ाई गई बातचीत

IANS | April 12, 2026 9:59 AM

तेहरान, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने रविवार सुबह बताया कि पाकिस्तान के प्रस्ताव और दोनों पक्षों की सहमति से ईरान और अमेरिका के डेलीगेशन के बीच बातचीत एक और राउंड के लिए बढ़ा दी जाएगी।

आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया अपना अनुभव, क्रू ने पहली बार परिवार से की मुलाकात

IANS | April 12, 2026 8:54 AM

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। नासा का आर्टेमिस II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस मिशन पर जाने वाले चारों अंतरिक्ष यात्री- रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन स्वस्थ हैं और इस सुरक्षित वापस लौटे हैं।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी का दावा- चीन ईरान को समर्थन देने पर कर रहा है विचार

IANS | April 12, 2026 8:46 AM

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी मीडिया में दिए गए यूएस के खुफिया आकलन से पता चलता है कि चीन ईरान के संघर्ष में ज्यादा एक्टिव भूमिका निभाने पर विचार कर रहा है। भले ही चीन एक बड़े युद्ध से बचना चाहता हो, लेकिन वह ईरान अमेरिका संघर्ष में अपनी सक्रियता बढ़ाना चाह रहा है।

अमेरिका-ईरान में 20 घंटे से ज्यादा हुई चर्चा, नहीं हुई कोई डील: जेडी वेंस

IANS | April 12, 2026 7:52 AM

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर 20 घंटे से भी ज्यादा समय तक बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि इस्लामाबाद में 20 घंटे से ज्यादा चली बातचीत के बाद भी ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो पाया। उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान का वाशिंगटन की शर्तें मानने से इनकार करना अमेरिका से कहीं ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है।

आईईवीपी 2026: दुनिया ने देखी ‘लोकतंत्र का महापर्व’, 22 देशों के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रबंधन की तारीफ की

IANS | April 11, 2026 5:35 PM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के चुनावी तंत्र की भव्यता, पारदर्शिता और व्यापकता ने एक बार फिर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। भारत निर्वाचन आयोग के इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (आईईवीपी) 2026 के तहत 22 देशों के 38 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

ईरान के फर्स्ट उपराष्ट्रपति बोले-अमेरिका के साथ समझौता संभव, इजरायल शामिल नहीं हुआ तो नहीं होगी कोई डील

IANS | April 11, 2026 3:47 PM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता होने वाली है। एक महीने से ज्यादा समय पश्चिम एशिया में चले संघर्ष और होर्मुज संकट के बाद पूरी दुनिया की निगाहें इस वार्ता पर टिकी है। इस बीच ईरान के फर्स्ट उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा अरेफ ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच डील होने की उम्मीद है, लेकिन अगर इजरायल साथ हुआ तो कोई समझौता नहीं होगा।

पाकिस्तान में ईरानी डेलीगेशन: लीड कर रहे गालिबाफ आखिर कौन?

IANS | April 11, 2026 3:29 PM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरानी संसद के स्पीकर इन दिनों काफी चर्चा में है। विदेशी मीडिया (खासकर अमेरिकी और यूरोपीय) ने उनको पिछले दिनों सुर्खियों में बनाए रखा। दावा किया गया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पसंद हैं, हालांकि गालिबाफ के सोशल मीडिया पोस्ट्स में आक्रामकता साफ दिखी।