पीएम मोदी को राष्ट्रपति पुतिन ने किया फोन, यूक्रेन को लेकर ट्रंप के साथ बातचीत की दी जानकारी
नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई अपनी बैठक के बारे में जानकारी दी।