ट्रंप के कड़े रुख में नरमी: 14 दिनों तक ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकी, बताया द्विपक्षीय युद्धविराम का हिस्सा

IANS | April 8, 2026 7:34 AM

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो हफ्तों के लिए रोकने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने इस फैसले को इस शर्त से जोड़ा है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोले और व्यापक शांति समझौते के लिए बातचीत जारी रखे।

ईरान में भारतीयों को दूतावास की सलाह, 48 घंटे तक सुरक्षित जगह पर रहें

IANS | April 7, 2026 8:29 PM

तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी और इजरायल के हमलों के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अगले 48 घंटे तक बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

नीना मल्होत्रा पहुंची सूरीनाम दूतावास, पूर्व राष्ट्रपति संतोखी के निधन पर किया शोक व्यक्त

IANS | April 7, 2026 7:36 PM

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय की सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा ने सूरीनाम के दूतावास का दौरा कर वहां रखी गई शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के निधन पर भारत की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया।

28 फरवरी से अब तक लगभग 7.6 लाख भारतीय लौटे स्वदेश : विदेश मंत्रालय

IANS | April 7, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार प्रवासी भारतीयों की स्वदेश वापसी को लेकर गंभीर है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 28 फरवरी से अब तक (7 अप्रैल) 7.6 लाख यानी 7 लाख 60 हजार भारतीय स्वदेश लौटे हैं।

1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन

IANS | April 7, 2026 3:09 PM

तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को तबाह करने की धमकी के महज कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने बड़ा दावा किया है। ईरानी राष्ट्रपति ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि देश की रक्षा के लिए जनता खुद को कुर्बान करने के लिए तैयार है।

थाईलैंड में भारतीय राजदूत के तौर पर नागेश सिंह का कार्यकाल समाप्त, शाही परिवार से मुलाकात कर ली विदाई

IANS | April 7, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। थाईलैंड में भारत के राजदूत नागेश सिंह ने अपने कार्यकाल के अंत होने पर देश के राजा और रानी से मुलाकात की। थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी को अगस्त 2022 में थाईलैंड का राजदूत नियुक्त किया गया था।

वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए टो लाम, पीएम मोदी ने दी बधाई

IANS | April 7, 2026 1:01 PM

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टो लैम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने बधाई संदेश में भारत-वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए राष्ट्रपति टो लैम के साथ काम करने की इच्छा जताई।

तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

IANS | April 7, 2026 12:55 PM

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8 से 10 अप्रैल तक अमेरिका का आधिकारिक दौरा करेंगे। भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी सामने आई है।

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

IANS | April 7, 2026 12:37 PM

वाशिंगटन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस बताया है।

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

IANS | April 7, 2026 12:04 PM

वाशिंगटन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस गठबंधन को कागजी शेर कहा।