विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने नौकरी बढ़ाने का किया समर्थन, भारत के सहकारिता क्षेत्र का किया जिक्र
वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारत के सहकारिता क्षेत्र (कोऑपरेटिव सेक्टर) को वैश्विक स्तर पर विकास का एक बेहतरीन मॉडल बताया है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन को दुनिया भर की विकास रणनीतियों का मुख्य केंद्र होना चाहिए।