एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए अंतिम तिथि 20 अप्रैल

IANS | April 19, 2026 10:59 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएनएस)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सब इंस्पेक्टर के 51 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल यानी सोमवार निर्धारित की गई। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 20 अप्रैल के आधार पर की जाएगी।

पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती: 1000 एलबीओ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

IANS | April 19, 2026 10:53 PM

चंडीगढ़, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब एंड सिंध बैंक ने 1000 एलबीओ पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने का अंतिम मौका यानी आखिरी तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है।

गर्मियों में आंखों की थकान और जलन को झट से दूर करता है ठंडा कॉटन पैड, ऐसे करें इस्तेमाल

IANS | April 19, 2026 8:12 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों का बढ़ता तापमान, लू, उमस और स्क्रीन के सामने घंटों काम करना आंखों के लिए बड़ी समस्या है। लिहाजा, आंखों में जलन, थकान, सूजन और लालिमा आम सी बात हो गई है। मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप पर लगातार काम करने से आंखें ड्राई हो जाती हैं और असुविधाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय की तलाश में ठंडा कॉटन पैड सबसे आसान, सस्ता और प्रभावी तरीका है।

क्या वजन नियंत्रण का दुश्मन है कार्बोहाइड्रेट? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

IANS | April 19, 2026 6:55 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आजकल वजन बढ़ने की समस्या इतनी आम हो गई है कि लोग वजन घटाने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। कई लोग डाइटिंग शुरू करते ही कार्बोहाइड्रेट (कार्ब्स) को पूरी तरह अपनी प्लेट से निकाल देते हैं। वे सोचते हैं कि ब्रेड, चावल, रोटी या आलू खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन क्या कार्बोहाइड्रेट सच में वजन घटाने का दुश्मन है?

पेट की गर्मी शांत कर तन-मन दोनों को कूल रखता है छाछ, स्वाद में भी लाजवाब

IANS | April 19, 2026 2:51 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तेज तपिश, लू और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बढ़ते तापमान में प्यास लगते ही ज्यादातर लोग कोल्ड ड्रिंक्स या पैक्ड जूस की ओर रुख करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आयुर्वेद में छाछ को गर्मियों का सबसे बेहतरीन प्राकृतिक पेय माना गया है।

योग निद्रा : तनाव और थकान भगाकर खुद को रिचार्ज करने का आसान तरीका, ऐसे करें अभ्यास

IANS | April 19, 2026 11:59 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की तेज भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, थकान और मानसिक बोझ हर किसी को परेशान कर रहा है। काम का प्रेशर, नींद की कमी और लगातार चिंताएं शरीर और मन दोनों को दिन-ब-दिन कमजोर बनाती जा रही हैं। ऐसे में योग निद्रा खुद को रिचार्ज करने का सबसे आसान, प्रभावी और वैज्ञानिक तरीका है।

नासा का क्यूबसैट कैनवास : स्पेस में रेडियो तरंगों का अध्ययन शुरू, जानें क्या है यह मिशन

IANS | April 19, 2026 11:52 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक छोटे लेकिन महत्वपूर्ण सैटेलाइट को हाल ही में लॉन्च किया है, जो पृथ्वी से निकलने वाली प्राकृतिक और मानव-निर्मित रेडियो तरंगों का अध्ययन कर रहा है। यह मिशन वैज्ञानिकों को पृथ्वी के आसपास के अंतरिक्ष वातावरण को बेहतर समझने और अंतरिक्ष मौसम का सटीक पूर्वानुमान लगाने में मदद करेगा।

क्या है 'कॉमन योग प्रोटोकॉल'? जो शरीर को रखते हैं चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त

IANS | April 19, 2026 11:33 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब कुछ ही हफ्तों दूर है। 21 जून 2026 को मनाए जाने वाले इस विशेष दिन की तैयारी शुरू करने का यह सबसे अच्छा समय है। अगर आप योग की दुनिया में नए हैं या अपनी दिनचर्या में योग शामिल करना चाहते हैं, तो कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) से बेहतर शुरुआत और कुछ नहीं हो सकता।

सुपौल में 20 अप्रैल को सोलर मेले का आयोजन, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की मिलेगी जानकारी

IANS | April 19, 2026 10:08 AM

सुपौल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विद्युत विभाग की ओर से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से डिग्री कॉलेज चौक स्थित बिजली कार्यालय परिसर में एक दिवसीय सोलर मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और उन्हें बढ़ते बिजली बिल से राहत दिलाने के उपायों की जानकारी देना है।

अरावली की चोटी पर बना 'बादलों का महल', 17वीं सदी के शाही ठिकाने में दिखता है राजपूत-मुगल कला का संगम

IANS | April 18, 2026 11:45 PM

बूंदी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के रेगिस्तान में कई खूबसूरती छिपी है, जो भारत की सुंदरता को और भी बढ़ाने का काम करती है। अरावली पहाड़ियों की ऊंची चोटी पर स्थित बादल महल भी कुछ ऐसा ही है। यह बादलों के बीच बसा एक शाही ठिकाना है। जहां एक तरफ तारागढ़ किले की भव्यता नजर आती है, वहीं दूसरी तरफ नवल सागर झील का शांत पानी दिखाई देता है।