बिहार : कटिहार के गुल्फराज ने 'मोदी मखाना' ब्रांड से बनाई पहचान, गांव में सैकड़ों लोगों को दिया रोजगार

IANS | April 29, 2025 6:04 PM

कटिहार, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के 23 वर्षीय गुल्फराज ने मखाना उद्योग में अपनी मेहनत से एक नई पहचान बनाई है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पारंपरिक नौकरी की बजाय स्टार्टअप की राह चुनी और 'मोदी मखाना' नाम से ब्रांड स्थापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मखाना को लेकर की गई पहल और उनके भाषणों ने उन्हें इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। उनका यह ब्रांड आज देश के कई राज्यों में प्रसिद्ध हो चुका है और वह लाखों का कारोबार कर रहे हैं।

कटिहार में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना से गरीबों को मिल रही सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां

IANS | April 28, 2025 8:37 PM

कटिहार, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत खोले गए केंद्रों से लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां मिल रही हैं, जिससे उन्हें न केवल आर्थिक बचत हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य की देखभाल भी बेहतर हो रही है। इस योजना के तहत बाजार की तुलना में काफी सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को लाभ मिल रहा है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 15 दिन के नवजात की सफल सर्जरी, मिला नया जीवन

IANS | April 28, 2025 8:23 PM

जबलपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत 15 दिन के एक नवजात बच्चे की सफल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया गया। यह सर्जरी मुंबई में हुई, और इसके लिए जिला प्रशासन की सजगता के कारण बच्चे को केंद्र सरकार की योजना का लाभ मिला।

प्रधानमंत्री रोजगार योजना से मिली उड़ान, बिहार के शंभू दे रहे 35 लोगों को रोजगार

IANS | April 28, 2025 7:06 PM

नालंदा, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहारशरीफ के शंभू कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से मिली वित्तीय मदद का इस्तेमाल कर अपनी छोटी सी शुरुआत को बड़े उद्योग में तब्दील कर दिया। तीन साल पहले रेडीमेड कपड़े बनाने के छोटे से व्यवसाय से शुरुआत करने वाले शंभू आज 35 लोगों के रोजगार का जरिया बन चुके हैं, और उनके उत्पाद बिहार और झारखंड के कई जिलों में बिक रहे हैं। यह कहानी है एक छोटे से सपने के बड़े हकीकत बनने की, जो न केवल शंभू कुमार के लिए, बल्कि उनके कर्मचारियों के लिए भी नया जीवन लेकर आई है।

अक्षय तृतीया पर सोने की जगह खरीदें ये 5 चीजें, बनेंगे बिगड़े काम

IANS | April 28, 2025 3:10 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। हिंदू धर्म में इसे अत्यंत शुभ दिवस माना गया है। कई शुभ संयोग इस तिथि से जुड़े हैं। अक्षय का अर्थ ही होता है जो क्षय न हो और इसलिए कभी क्षय न होने वाला धातु सोना लोग बढ़ चढ़कर खरीदते हैं। लेकिन महंगाई के इस दौर में और सोने की आसमान छूती कीमत के बीच भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो खरीदी जा सकती हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का संचार होगा।

जीआई टैग पाने वाले गुजरात के अमलसाड़ चीकू में क्या है खास?

IANS | April 28, 2025 11:49 AM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में अमलसाड़ी चीकू को जीआई टैग मिला है। जीआई यानी जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग, किसान इससे आह्लादित हैं। अपने दिखने में कोमल, चिकने परत वाले फल को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। बाकी चीकू की तरह ही इसके फायदे अनगिनत हैं।

'दोहरी मौत की सजा' क्या है? सुप्रीम कोर्ट के वकील नीरज कुमार ने बताए इसके कानूनी पहलू

IANS | April 27, 2025 2:37 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के आनंद जिले की एक अदालत ने एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले में दोषी को 'दोहरी मौत की सजा' सुनाकर देशभर में सनसनी फैला दी। इस अभूतपूर्व फैसले ने आम लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल है आखिर 'दोहरी मौत की सजा' क्या है, यह किन परिस्थितियों में दी जाती है और इसका वास्तविक अर्थ क्या है? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए आईएएनएस ने सर्वोच्च न्यायालय के वकील नीरज कुमार से खास बातचीत की। नीरज कुमार ने इस सजा के कानूनी और सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने सुनाया 108 साल पुराना किस्सा, बोले- सेनानियों की अमर प्रेरणा से ‘अमृतकाल’ को मिलती है मजबूती

IANS | April 27, 2025 1:12 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें एपिसोड में 108 साल पुराना किस्सा सुनाया। पीएम मोदी ने कहा कि सेनानियों की अमर प्रेरणाओं से ‘अमृतकाल’ को मजबूती मिलती है।

‘असंभव को संभव’ करने वाले अन्नदाताओं को पीएम मोदी ने किया सलाम, हैरान करने वाली सुनाई कई दास्तान

IANS | April 27, 2025 12:32 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम ने कार्यक्रम में देश भर के उन तमाम अन्नदाताओं का जिक्र किया, जिन्होंने अपनी खेती के माध्यम से ‘असंभव को संभव’ कर दिखाया। इस सूची में कर्नाटक, राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों के किसानों का भी जिक्र है।

आतंकवाद, अंतरिक्ष से लेकर अन्नदाताओं के परिश्रम तक, 5 प्वाइंट में जानें 'मन की बात' में पीएम मोदी का संदेश

IANS | April 27, 2025 12:12 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 121वें एपिसोड में पहलगाम हिंसा, अंतरिक्ष के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों, अन्नदाताओं के कड़े परिश्रम से लेकर वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाने समेत कई अहम मुद्दों से देशवासियों को रूबरू कराया। आइए पीएम मोदी के संबोधन की 5 प्रमुख बातों पर एक नजर डालते हैं।