हरित क्रांति के जनक : भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने वाले स्वामीनाथन बंगाल अकाल से थे आहत

IANS | August 6, 2025 4:35 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में हरित क्रांति के जनक मनकोंबु संबाशिवन स्वामीनाथन को हम एमएस स्वामीनाथन के नाम से भी जानते हैं। बचपन से ही कृषि में विशेष रुचि रखने वाले स्वामीनाथन ने 'एवरग्रीन रिवॉल्यूशन' की ऐसी अवधारणा दी, जो पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ कृषि के बारे में थी। कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मृतकों के बैंक खातों से धन प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया को आसान बनाएगा आरबीआई

IANS | August 6, 2025 12:27 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को घोषणा की कि बैंकों के मृत ग्राहकों के जमा खातों से संबंधित दावों के निपटान की प्रक्रिया को मानकीकृत और सरल बनाने का निर्णय लिया गया है ताकि इन ग्राहक के परिवारों को उनके देय धन या मूल्यवान वस्तुओं को प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

सावन की चतुर्दशी और आयुष्मान योग : सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें हर और हरि की पूजा

IANS | August 6, 2025 9:58 AM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सावन माह में चतुर्दशी तिथि और आयुष्मान योग का संयोग 6 अगस्त, गुरुवार को बन रहा है। यह दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

हिरोशिमा दिवस : एक गलती मानवता पर सबसे बड़ा जख्म, दुनिया ने जाना 'हिंसा का कोई विजेता नहीं'

IANS | August 5, 2025 5:32 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के हिरोशिमा शहर पर अमेरिका के परमाणु हमले ने लाखों जिंदगियां लील ली। वहीं, जो बचे, वे रेडिएशन से प्रभावित हुए। इसे मानवता पर सबसे बड़ा हमला माना गया। दुनिया को युद्ध और परमाणु हमले के इसी दुष्परिणाम की याद दिलाने और शांति एवं अहिंसा का संदेश देने के लिए हर साल 6 अगस्त को 'हिरोशिमा दिवस' मनाया जाता है।

सावन विशेष : पांच प्रांगण और 18 सौ साल पुराना इतिहास, जल में डूबा रहता है ‘पंच भूत स्थलों’ में से एक यह शिवालय

IANS | August 5, 2025 3:54 PM

त्रिची, 5 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के नाथ को समर्पित सावन का महीना अपने आप में अद्भुत है। इस दौरान देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। हालांकि, यह महीना न केवल देवाधिदेव की भक्ति में डूबने बल्कि उन तमाम मंदिरों के बारे में जानने का भी है, जो कई सौ साल पुराने इतिहास के साथ ही आश्चर्य को भी समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक प्राचीन शिवालय तमिलनाडु के त्रिची में स्थित है, जो 1,800 साल पुराना है। नाम है, जंबुकेश्वर मंदिर।

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं 'प्राकृतिक नुस्खे'; वात, पित्त और कफ को ऐसे करें संतुलित

IANS | August 5, 2025 1:22 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में मानसिक या शारीरिक समस्याएं आम सी बातें बनकर रह गई हैं। हालांकि, भारतीय चिकित्सा पद्धति या आयुर्वेद के पास इससे बचने का रास्ता भी है। आयुर्वेद बताता है कि 'प्राकृतिक नुस्खे' जिंदगी में स्वस्थ रहने का जरिया है। ये वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है। जिससे कई समस्याएं कोसो दूर भाग जाती हैं।

सावन का प्रदोष व्रत और शिव वास योग : महादेव को प्रसन्न करने का उत्तम दिन

IANS | August 5, 2025 9:12 AM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सावन मास में प्रदोष व्रत और शिव वास योग का संयोग भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस बार 6 अगस्त को सावन का अंतिम प्रदोष व्रत है, जिसमें मंगलकारी शिव वास योग भी बन रहा है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक और पूजन करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

सावन विशेष : अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय... दुर्गम चोटियों पर बसे 5 धाम, जहां साक्षात स्वरूप में विराजते हैं महादेव

IANS | August 4, 2025 5:15 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। देवों के देव महादेव को प्रिय सावन का महीना जारी है। देश-दुनिया के कुछ मंदिरों के अलावा ऐसी पवित्र जगह भी हैं, जहां महादेव अपने गण के साथ निवास करते हैं। इनमें से सबसे खास हैं ‘पंच कैलाश’। इन पांच शिखरों पर अध्यात्म, रहस्य और रोमांच एक-दूसरे से मिलते हैं। इनमें तिब्बत में कैलाश मानसरोवर, उत्तराखंड में आदि कैलाश, हिमाचल प्रदेश में मणि महेश, किन्नौर कैलाश और श्रीखंड महादेव हैं।

ब्रेस्ट फीडिंग वीक: स्तनपान कराती हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, स्वस्थ रहेगा शिशु

IANS | August 4, 2025 12:25 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रेस्ट फीडिंग वीक (1-7 अगस्त) जारी है। स्तनपान कराने वाली माताओं को अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उनका भोजन शिशु के स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है। कुछ खाद्य पदार्थ मां के लिए हानि रहित हो सकते हैं, लेकिन दूध के माध्यम से शिशु तक पहुंचने पर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय इस बारे में जानकारी के साथ ही सलाह भी देता है।

'फ्रीडम टू फीड' में बोलीं नेहा धूपिया- 'बच्चे को दूध पिलाने के लिए नहीं होनी चाहिए शर्मिंदगी'

IANS | August 4, 2025 11:28 AM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रेस्टफीडिंग वीक चल रहा है। इस मौके पर 'फ्रीडम टू फीड' से जुड़ी अभिनेत्री और मातृ अधिकारों की पैरोकार नेहा धूपिया ने ब्रेस्टफीडिंग और महिलाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को सिर्फ अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए शर्मिंदगी नहीं झेलनी चाहिए।