सूरत में 10 हजार से अधिक लोगों ने किया ‘नवकार मंत्र’ का जाप, कहा- हर साल मनाया जाए ये दिवस
सूरत, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत में 'नवकार महामंत्र दिवस' के अवसर पर 10 हजार से ज्यादा लोगों ने ‘नवकार मंत्र’ का जाप किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। आयोजकों ने बताया कि हम चाहते हैं कि हर साल 9 अप्रैल को इस दिन को ‘नवकार दिवस’ के रूप में मनाया जाए।