प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने कोडरमा की रेखा देवी का बदला जीवन, परिवार ने जताया पीएम मोदी का आभार
कोडरमा, 5 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया की रहने वाली रेखा देवी को भी इस योजना का लाभ मिला है, जिससे उनकी जिंदगी में काफी सुधार हुआ है।