पुण्यतिथि विशेष: हिंदू एकता के प्रणेता डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, जिन्होंने बदली राष्ट्र की दिशा
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। नागपुर के एक साधारण ब्राह्मण परिवार में 1 अप्रैल, 1889 को जन्मे डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और हिंदू संगठन के क्षेत्र में एक युग-निर्माता थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) संस्थापक के रूप में उनकी पहचान आज भी राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के प्रतीक के रूप में जीवित है। उनकी जिंदगी ऐसी घटनाओं से भरी पड़ी है, जो उनके अडिग साहस, देशप्रेम और संगठन कौशल को दर्शाती हैं।