एक बच्ची का प्यार बना लाखों सौतेली मांओं की पहचान का दिन, जानें 'स्टेप मदर्स डे' का इतिहास
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। हाल ही में, 11 मई को पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया गया। यह दिन हर उस मां के लिए होता है जो अपने बच्चों को जन्म देती है और अब 18 मई को 'स्टेपमदर्स डे' मनाया जाएगा। यह दिन उन सौतेली मांओं के लिए है जो किसी बच्चे को जन्म तो नहीं देतीं, लेकिन उसे पूरे दिल से अपनाती हैं। यह दिन अमेरिका में मनाया जाता है। सौतेली मां के लिए बच्चों का भरोसा जीतना और मां जैसी भूमिका निभाना आसान नहीं होता। लेकिन फिर भी वह कोशिश करती हैं कि बच्चे कभी मां की कमी महसूस न करें। वह मां की जगह तो नहीं ले सकतीं, लेकिन मां जैसा प्यार और सहारा जरूर देती हैं।