सरल और प्रभावी व्यायाम 'ट्रंक मूवमेंट', पेट और पीठ ही नहीं, पूरे शरीर के लिए लाभदायी

IANS | August 11, 2025 9:48 AM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ट्रंक मूवमेंट शरीर के धड़, रीढ़ की हड्डी और आसपास के अंगों की गतिशीलता को बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण व्यायाम है। इसमें कमर को घुमाना, झुकना और सीधा करना जैसे कार्य शामिल हैं, जो दैनिक गतिविधियों और खेलों जैसे गोल्फ, टेनिस और तैराकी में अहम भूमिका निभाते हैं।

उत्तर प्रदेश में 'हर घर तिरंगा' अभियान, जौनपुर की महिलाएं कर रहीं ध्वज का निर्माण

IANS | August 10, 2025 6:52 PM

जौनपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही जौनपुर के ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाएं 'हर घर तिरंगा' अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

हिमाचल प्रदेश: मोटे अनाज से बने उत्पाद बेचकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

IANS | August 10, 2025 5:30 PM

नाहन, 10 अगस्‍त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के नाहन में केंद्र सरकार के भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से 'नमामि गंगे प्रोजेक्ट' के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मोटे अनाज से बनने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थ के बारे जागरूक करने के उद्देश्‍य से कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बेतहाशा निर्माण से बढ़ा पहाड़ों में बादल फटने का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

IANS | August 10, 2025 4:59 PM

नैनीताल, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखंड जैसे संवेदनशील पहाड़ी राज्य में तेजी से हो रहा अनियंत्रित निर्माण अब प्रकृति के लिए खतरे की घंटी बनता जा रहा है। धराली का भयंकर मंजर अब भी डरा रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से भरपूर इन पर्वतीय इलाकों में बेतहाशा इमारतों और सड़कों का निर्माण न केवल पर्यावरणीय संतुलन बिगाड़ रहा है, बल्कि आपदा का बड़ा कारण भी बन रहा है। नैनीताल स्थित एरीज (एआरआईईएस) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियां पहाड़ों में बादल फटने जैसी घटनाओं को कई गुना बढ़ा सकती हैं।

अर्ध-उकड़ू योगासन : मजबूत और स्वस्थ घुटनों के लिए करें ये मूवमेंट, सावधानी भी जरूरी

IANS | August 10, 2025 2:48 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। घंटों घुटने को मोड़कर बैठना पड़ता है और रोजाना के दर्द को बर्दाश्त करना अब आपके लिए मुश्किल होता जा रहा है, तो अर्ध-उकड़ू योगासन या 'नी मूवमेंट' आपके ही लिए है। यह सरल आसन घुटनों को न केवल मजबूत बल्कि स्वस्थ भी रखता है।

अखरोट से हरी पत्तेदार सब्जियों तक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये चीजें

IANS | August 10, 2025 11:35 AM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। हमारा दिमाग सिर्फ विचारों से ही नहीं, बल्कि सही पोषण से भी सुचारू रूप से काम करता है। ऐसे में आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कुछ खाद्य पदार्थ, जैसे अखरोट, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां और फलियां न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।

सावन विशेष : 8 महीने जलमग्न रहता है ये शिवालय, पांडव निर्मित मंदिर के नीचे हैं 'स्वर्ग की सीढ़ियां'

IANS | August 8, 2025 5:46 PM

कांगड़ा, 8 अगस्त (आईएएनएस)। आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इसी के साथ भोलेनाथ को अति प्रिय मास की समाप्ति में भी केवल एक दिन शेष है। देवाधिदेव की जैसे लीला अद्भुत है, वैसे ही उनके मंदिर भी अद्भुत हैं। न केवल अध्यात्म बल्कि रहस्य और पुरातत्व की दृष्टि से भी कई शिव मंदिर शानदार हैं।

सावन विशेष : एक सीधी रेखा और 7 शिव मंदिर... रहस्यों से भरे हैं ‘शिव शक्ति अक्ष रेखा’ में स्थापित शिवालय

IANS | August 8, 2025 5:41 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। देवाधिदेव को अति प्रिय सावन का महीना समाप्त होने को है। इस महीने में देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। देश भर में ऐसे कई शिव मंदिर हैं, जो भक्ति के साथ ही आश्चर्य को भी समेटे हुए हैं। ऐसे ही मंदिरों में शिव के कुछ मंदिर हैं जो ‘शिव शक्ति अक्ष रेखा’ में स्थित हैं। भारत में सात प्राचीन शिव मंदिर एक सीधी रेखा में 79 डिग्री देशांतर पर स्थित हैं। इस रेखा को ‘शिव शक्ति अक्ष रेखा’ कहा जाता है, जो उत्तर में केदारनाथ से दक्षिण में रामेश्वरम तक फैली है।

दर्द हो या अकड़न, दूर करने में प्रभावी हैं शोल्डर मूवमेंट के ये ‘चार चरण’

IANS | August 8, 2025 9:57 AM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ती उम्र में कंधों की गतिशीलता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खराब आदतों में बंधी दिनचर्या के कारण कंधों में अकड़न, दर्द और लचीलेपन में कमी आ सकती है। हालांकि, कंधे से जुड़े कुछ एक्सरसाइज हैं, जिनके अभ्यास से न केवल दर्द और अकड़न दूर होते हैं, बल्कि यह लचीला भी बनाता है।

शनिवार को पड़ रहा सावन पूर्णिमा व्रत, इस शुभ मुहूर्त में बांधें भाई की कलाई पर राखी

IANS | August 8, 2025 9:02 AM

नई दिल्ली, 8 अगस्त। भोलेनाथ को प्रिय सावन मास का समापन शनिवार, 9 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ हो रहा है। यह दिन सावन पूर्णिमा व्रत और रक्षा बंधन के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस बार सावन पूर्णिमा पर आयुष्मान और सौभाग्य जैसे योगों का शुभ संयोग बन रहा है, जो इस दिन को और भी विशेष बनाता है।