महादेव का ऐसा धाम जहां पूजा में तुलसी दल वर्जित नहीं, यहां विराजते हैं ज्योतिर्लिंगों के राजा

IANS | July 16, 2025 9:01 AM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का पावन महीना चल रहा है। ऐसे में देवों के देव महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए शिवालयों में भक्तों की रोज लंबी कतार लग रही है। वहीं, शिव के प्रमुख धाम जिन्हें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है, यहां पहुंचने वाले शिवभक्तों की संख्या में भी खासी वृद्धि देखी जा रही है।

वर्ल्ड स्नेक डे : दुनिया में 3,500 से अधिक प्रजातियां, सिर्फ 200 से इंसानों को खतरा

IANS | July 15, 2025 7:13 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। धरती इंसानों के साथ-साथ अन्य लाखों जीव-जंतुओं का भी घर है। सांप भी इसी में से एक है, जो सरीसृप श्रेणी के जीव में गिना जाता है। 'सरीसृप' का मतलब है, ऐसा जीव जो रेंगकर चलता हो। अधिकतर लोग सांपों को नकारात्मक दृष्टि से देखते हैं और उनसे डरते हैं, लेकिन यह इतने भी खतरनाक नहीं होते, जितना समझा जाता है। सांपों के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए दुनिया में हर साल 16 जुलाई को 'विश्व सांप दिवस' या 'वर्ल्ड स्नेक डे' के रूप में मनाते हैं।

लेटर्स फ्रॉम होम : घर से दूर 'घर की तलाश', कलाकृतियों में उभरा जरीना का दर्द...

IANS | July 15, 2025 6:35 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। कला जब शब्दों से मिलती है तो उसमें भावनाओं की परतें जुड़ जाती हैं। कुछ कलाकारों की कला देखने में जितनी सरल लगती है, उसमें छुपे अर्थ उतने ही गहरे होते हैं। जरीना हाशमी एक ऐसी ही कलाकार थीं। उनकी कला दिखने में भले ही सीधी-सादी लगती थी, लेकिन उसमें बहुत गहरे अर्थ छिपे होते थे।

जयंती विशेष: 'पीपुल्स जनरल' थे वीके कृष्ण राव, भारत के दूरदर्शी सैन्य अफसर को देश करता है याद

IANS | July 15, 2025 2:03 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। 'पीपुल्स जनरल' के नाम से प्रसिद्ध जनरल वीके कृष्ण राव को एक महान और दूरदर्शी सैन्य अधिकारी के रूप में 16 जुलाई को पूरा देश याद करता है। वीके कृष्ण राव भारत के पूर्व थल सेना प्रमुख थे। उनकी असाधारण सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

कैप्टन नीकेझाकू केंगुरीज: कारगिल के वीर 'नींबू साहब' की अमर कहानी

IANS | July 14, 2025 2:06 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। 15 जुलाई को भारत अपने एक वीर सपूत कैप्टन नीकेझाकू केंगुरीज की जयंती मनाता है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपने अद्भुत साहस और बलिदान से देश को गौरवान्वित किया। नागालैंड के कोहिमा जिले के नेरहेमा गांव में जन्मे केंगुरीज 13 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। बचपन से ही निडर और समर्पित नीकेझाकू को उनके परिवार और मित्र "नेइबू" के नाम से जानते थे, जबकि सेना में उनके साथी उन्हें स्नेह से "नींबू साहब" कहा करते थे।

भारत के ‘दानवीर’ जमशेदजी जीजाभाई, जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत से मिली थी ‘नाइट’ और ‘बैरोनेट’ की उपाधि

IANS | July 14, 2025 1:36 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जमशेदजी जीजाभाई 19वीं सदी के एक प्रसिद्ध भारतीय व्यापारी और सामाजिक सुधारक थे, जिन्हें सर जमशेदजी जीजाभाई (प्रथम बैरोनेट) के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने व्यापारिक कौशल और उदार दानशीलता के माध्यम से न केवल अपार धन-संपत्ति अर्जित की, बल्कि समाज के उत्थान के लिए अपने संसाधनों का उपयोग भी किया। वे भारत के पहले बैरोनेट थे, जिन्हें ब्रिटिश साम्राज्य ने उनकी परोपकारी सेवाओं के लिए ‘नाइट’ और ‘बैरोनेट’ की उपाधि से सम्मानित किया था।

श्रावण मास का पहला सोमवार: ओंकारेश्वर में उमड़े शिवभक्त, 'जय ओंकार' के नारों से गूंजा धाम

IANS | July 14, 2025 8:57 AM

खंडवा, 14 जुलाई (आईएएनएस)। श्रावण मास के पहले सोमवार का सबसे बड़ा नजारा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले स्थित पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में देखने को मिला। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक और चतुर्थ ज्योतिर्लिंग माने जाने वाले ओंकारेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

स्मृति शेष: गजलों का शहजादा, वो जादूगर जिसने साज से रचे जज्बात, निधन के 30 साल बाद मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड

IANS | July 13, 2025 3:49 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। जब सुर किसी जादू की तरह दिल में उतरें और हर धुन में कुछ खास एहसास हो, तो समझ लीजिए वह संगीत मदन मोहन का है। 14 जुलाई, 1975 को हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे जादूगर को खो दिया, जिसने अपनी धुनों से गीतों को अमर करने के साथ-साथ लाखों दिलों में भावनाओं का समंदर उड़ेल दिया। मदन मोहन, जिन्हें लता मंगेशकर 'मदन भैया' और 'गजलों का शहजादा' कहती थीं, वह एक फौजी से लेकर संगीत के शिखर तक पहुंचने वाले अनमोल रत्न थे।

जयंती विशेष: समाज सुधार की मशाल जलाने वाले कलम के सिपाही गोपाल गणेश आगरकर

IANS | July 13, 2025 3:43 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। जब समाज परंपराओं की बेड़ियों में जकड़ा था और बोलने भर को क्रांति माना जाता था, तभी एक युवक ने न सिर्फ सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती दी, बल्कि उन पर सवाल उठाकर एक पूरी पीढ़ी को सोचने की नई दिशा दी। वह समाज सुधारक, कलम का सिपाही और विचारों का योद्धा था, जो कुरीतियों से लड़ने के लिए किसी तलवार की नहीं, विवेक और शिक्षा की मशाल लेकर चला था। उस शख्स का नाम था गोपाल गणेश आगरकर।

रोजगार मेला : सरकार ने अब तक जारी किए 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र

IANS | July 13, 2025 11:17 AM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। देशभर में रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से ज्यादा भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई।