नेचुरोपैथी: कोल्ड हिप बाथ का आसान उपाय, हमेशा आंतों को रखे स्वस्थ
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अच्छा पाचन ही अच्छे स्वास्थ्य की बुनियाद है। अगर पेट ठीक है तो शरीर की ज्यादातर दिक्कतें अपने आप दूर हो जाती हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खान-पान, तनाव और नींद की कमी की वजह से लोगों में कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) एक सरल और असरदार उपाय है।