तला-भुना खाना सेहत को पहुंचा रहा नुकसान? पान का पत्ता पाचन तंत्र को कर सकता है मजबूत
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग घर का सादा भोजन छोड़कर बाहर का तला-भुना, मसालेदार और फास्ट फूड ज्यादा खाने लगे हैं। ऊपर से देर रात तक जागना, तनाव और अनियमित दिनचर्या ने पाचन तंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। गैस, पेट फूलना, जलन, कब्ज और भूख न लगना जैसी समस्याएं जैसे अब आम बात हो गई है।