सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में पाचन अग्नि तेज होने की वजह से भूख बार-बार और जल्दी लगती है। खाना खाने के कुछ घंटों बाद ही तीखा, मसालेदार और खस्ता खाने का मन करता है। ऐसे में लोग भूख को शांत करने के लिए चाय के साथ चिप्स, नमकीन और तले-भुने खाद्य पदार्थों का सहारा लेते हैं, जो पाचन से लेकर हृदय को भी नुकसान पहुंचाते हैं।