नाइजीरियाई स्टार इफुनान्या की मौत सुर्खियों में क्यों?
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। 26 साल की नाइजीरियाई गायिका इफुनान्या न्वांगेने की 31 जनवरी 2026 को हुई मौत दुनिया में चर्चा का सबब बनी हुई है। दरअसल, ये ऐसी मौत है जिसे रोका जा सकता था। युवा गायिका राजधानी अबुजा में रहती थीं और सोते वक्त उन्हें कोबरा ने काट लिया था। न्वांगने को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एंटी वेनम की कमी ने उनकी जिंदगी छीन ली।