इम्युनिटी ड्रॉप कर्व: क्यों शरीर बदलते मौसम, उम्र और तनाव के समय अचानक कमजोर पड़ जाता है?
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। इम्युनिटी को अक्सर एक सीधी रेखा की तरह समझा जाता है, या तो मजबूत या कमजोर। लेकिन वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता वास्तव में एक कर्व ( घुमावदार) की तरह काम करती है, जिसमें समय, मौसम, उम्र, तनाव, नींद और संक्रमण के दबाव के साथ अचानक 'डिप्स' आते हैं। इस पैटर्न को वैज्ञानिक दुनिया में 'इम्युनिटी ड्रॉप कर्व' कहा जाता है।