डिजिटल युग में आंखें हो रही बीमार, आयुर्वेद से जानें मोबाइल स्ट्रेस से राहत पाने के तरीके
नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। आज की जीवनशैली ऐसी है कि हर काम कंप्यूटर या मोबाइल पर निर्भर हो गया है। सुबह आँख खुलते ही मोबाइल स्क्रीन और रात सोने से पहले तक डिजिटल उपकरणों की रोशनी हमारी आँखों और मस्तिष्क पर निरंतर प्रभाव डालती रहती है।