महाराष्ट्र : 'आयुष्मान भारत' गरीबों के लिए स्वास्थ्य कवच, नालासोपारा में मुफ्त इलाज से बच रहीं जिंदगियां
नालासोपारा, 23 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना) लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योजना न केवल गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को नई जिंदगी दे रही है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के इलाज का बोझ भी पूरी तरह खत्म कर रही है।