एलर्जी से चाहिए छुटकारा? आयुर्वेद की रामबाण जड़ी-बूटियां बेहद असरदार

IANS | November 5, 2025 9:05 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। एलर्जी एक बहुत आम समस्या है, जिससे आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। जैसे हम कभी किसी व्यक्ति से एलर्जी होने की बात सुनते हैं, वैसे ही हमारे शरीर को भी कुछ चीजों से एलर्जी हो जाती है। धूल, धुआं, फूलों का पराग, ठंडी और गर्म चीजें इसके मुख्य कारण हैं, खासकर बारिश के बाद की धूप और भी परेशानी बढ़ा देती है। छींकें रुकती नहीं, आंखों से पानी बहता है और नाक बंद होने से सांस लेने में तकलीफ होती है।

सिटिंग इज द न्यू स्मोकिंग: लंबे समय तक बैठे रहने के खतरों पर नए शोध

IANS | November 5, 2025 7:06 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। आधुनिक जीवन की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हम जितना तरक्की कर रहे हैं, उतना ही आरामतलब भी हो गए हैं। चल कर काम करने की बजाए काम का अधिकतर हिस्सा स्क्रीन के सामने पूरा होता है, यात्रा गाड़ियों में, और आराम कुर्सियों पर किया जा रहा है। नतीजा यह कि 'लंबे समय तक बैठे रहना' आज एक नई स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। पिछले कुछ वर्षों में कई शोध हुए थे, जिन्होंने यह साबित किया है कि लंबे समय तक बैठना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि धीरे-धीरे शरीर के लिए उतना ही नुकसानदेह बनता जा रहा है जितना धूम्रपान। इसी कारण वैज्ञानिकों ने इसे नाम दिया है 'सिटिंग इज द न्यू स्मोकिंग।'

आयुर्वेदिक टिप्स : स्ट्रेस और टेंशन को कहें अलविदा, रोजाना करें शंखपुष्पी का सेवन

IANS | November 5, 2025 6:30 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। शंखपुष्पी एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे हजारों सालों से दिमाग के टॉनिक के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इसका पौधा छोटा होता है और जमीन पर फैलता है। इसके नीले या सफेद फूल सीपी की तरह दिखते हैं, इसलिए इसका नाम शंखपुष्पी रखा गया है।

जीरा सिर्फ एक मसाला नहीं, आयुर्वेदिक गुणों का है खजाना, जानें फायदे

IANS | November 5, 2025 6:23 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। जीरा सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि एक बहुउपयोगी औषधि है। आयुर्वेद में इसे पाचन शक्ति बढ़ाने वाला, दर्द निवारक और अनुलोमन (गैस-वायु को संतुलित करने वाला) बताया गया है। इसकी तासीर गर्म होती है और यह हल्का, सूखा और तेज स्वाद वाला होता है। जीरा मुख्य रूप से वात और कफ दोष को संतुलित करता है।

'मॉडरेट एक्सरसाइज' का एक ही सूत्र- 'फिटनेस, मतलब खुद को थकाना नहीं बल्कि एक्टिव रखना'

IANS | November 5, 2025 5:43 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में फिटनेस का मतलब कई लोगों के लिए जिम में घंटों पसीना बहाना बन गया है। लेकिन हाल ही में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एचएए) की एक रिपोर्ट ने इस सोच को चुनौती दी है। उनके अनुसार, लंबी और थकाऊ वर्कआउट से ज्यादा असरदार है। इसे मॉडरेट इंटेंसिटी एक्सरसाइज, यानी मध्यम गति की नियमित शारीरिक गतिविधि कहते हैं।

हर सात में से एक किशोर मानसिक विकार से जूझ रहा: डब्ल्यूएचओ

IANS | November 5, 2025 4:41 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। हाल ही में जयपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर ने देश को झकझोर कर रख दिया। 9 साल की बच्ची ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूद कर जान दे दी। वजह क्या थी इसको लेकर कई तरह की चर्चा है, लेकिन बच्ची के उठाए इस बेहद ही खतरनाक कदम ने डब्ल्यूएचओ की नई फैक्ट शीट की ओर ध्यान दिला दिया है जो 1 सितंबर 2025 को सामने आई।

गेहूं, ज्वार या बाजरा, कौन सी रोटी का सेवन करना होगा सबसे ज्यादा फायदेमंद?

IANS | November 5, 2025 3:23 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं गेहूं की रोटी, तो कहीं बाजरे और मक्के की रोटी खाई जाती है। हर रोटी के अपने फायदे और गुण होते हैं। आज हम अलग-अलग रोटियों के फायदे बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि किस समय किस रोटी को खाने से बचना चाहिए।

शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए वरदान है आरोग्यवर्धिनी वटी, कई जड़ी बूटियों का है मिश्रण

IANS | November 5, 2025 1:53 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो शरीर के कई रोगों को एक साथ ठीक करने की क्षमता रखती हैं। आमतौर पर एक दवा लेकर एक ही रोग का इलाज किया जा सकता है, लेकिन आयुर्वेद में ऐसा नहीं है। आयुर्वेद के पास ऐसी कई वटी हैं, जो शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य का ध्यान रख सकती हैं। ऐसी ही एक वटी है आरोग्यवर्धिनी वटी।

सौ समस्याओं का समाधान : आयुर्वेद के इन पांच सिद्धांतों को अपनाकर जीवनशैली को करें संतुलित

IANS | November 5, 2025 1:07 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में तनाव, अनिद्रा समेत कई बीमारियों का बिन बुलाए मेहमान की तरह आना बेहद आम सी बात बन चुकी है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखकर इन समस्याओं को छूमंतर किया जा सकता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने बेहतरीन स्वास्थ्य का संपूर्ण और सरल तरीका बताया है।

सर्दियों में भी रखें होंठों की नमी बरकरार, अपनाएं घरेलू और सुरक्षित उपाय

IANS | November 5, 2025 12:00 AM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में होंठों की नमी सूखने लगती है, जिससे वे फटने, छिलने और दर्द करने लगते हैं। ऐसे में लोग अक्सर बाजार से मिलने वाले लिप बाम या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर लंबे वक्त तक नहीं टिक पाता।