दिल से लेकर दिमाग तक सेहत का खजाना हैं मगज के बीज, जानें अनगिनत फायदे
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। सूखे मेवे को सेहत का खजाना माना जाता है। बचपन से यही सिखाया गया है कि सूखे मेवे बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट खाने से सेहत अच्छी रहती है, लेकिन सूखे मेवों से ज्यादा सेहत का खजाना मगज के बीजों में छिपा है।