सुपरफूड सिंघाड़ा : सर्दियों में शरीर को देता है गर्माहट और पोषण, जानें खाने का सही तरीका
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। सिंघाड़ा सर्दियों का ऐसा फल है, जो स्वाद में हल्का, ताजगी देने वाला और पोषण से भरपूर होता है। ठंड के मौसम में इसकी मांग अपने आप बढ़ जाती है, क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा, गर्माहट और ताकत देने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम, विटामिन-बी, एंटीऑक्सीडेंट्स और गुड फाइबर पाया जाता है, जो इसे एक तरह का प्राकृतिक सुपरफूड बना देता है।