डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या पाचन समस्या? जानें किस बीमारी के लिए कौन सी दाल सबसे असरदार
मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में दाल-चावल हर किसी का पसंदीदा खाना है। यह सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं है, बल्कि सेहत का भी खजाना भी है। अलग-अलग राज्यों में मौसम और जमीन के हिसाब से दाल की कई किस्में उगाई जाती हैं, और हर दाल अपने आप में खास है। दाल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हर बीमारी के लिए अलग-अलग दालें ज्यादा फायदेमंद होती हैं।