सर्दियों में पाचन दुरुस्त रखेंगे चार आसान योगासन, दूर होगी अपच-कब्ज और गैस की समस्या
नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दियों में ठंडी हवा, कम पानी पीना और भारी खाने की आदत के कारण अपच, कब्ज और वात संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। इनसे पेट फूलना, गैस और असहजता जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं। योग इन समस्याओं से राहत के लिए चार आसनों के बारे में बताता है।