हेल्थ इंश्योरेंस क्षेत्र में उतरने से एलआईसी को बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मिलेगी मदद
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के 2025 में एक स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस इकाई में हिस्सेदारी हासिल करके हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में प्रवेश करने की उम्मीद है। इससे देश की सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी को बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।