उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, टीबी नोटिफिकेशन में देश में अव्वल
लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की झोली में एक और उपलब्धि आई है। ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के मरीजों की पहचान और इलाज करने में उत्तर प्रदेश 2024 में भी अव्वल रहा है। प्रदेश को बीते साल 6.50 लाख मरीजों के चिन्हिकरण का लक्ष्य मिला था। उसके सापेक्ष 6.73 लाख मरीजों की पहचान की गई। यह रिकॉर्ड है। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र और तीसरे स्थान पर बिहार का नाम दर्ज है। इसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान ने नोटिफिकेशन किया है।