ईयर एंडर : 2024 में सरकार ने डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित इन दवाओं की कीमतों में दी राहत
नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2024 में अब महज लगभग एक सप्ताह का समय शेष बचा है। यह साल हमेशा कैंसर जैसी बीमारियों के खिलाफ लड़ाई के लिए महत्वपूर्ण माना जाएगा। एक तरफ तो साल खत्म होने के महज चंद दिन पहले रूस ने कैंसर वैक्सीन बनाने का दावा किया है। यदि यह दावा सही है तो रूस की यह एमआरएनए आधारित वैक्सीन चिकित्सा क्षेत्र में क्रांति ला देगी। दूसरी तरफ इस साल जून में भारत सरकार ने 54 दवाओं और 8 स्पेशल दवाओं के दाम कम किए।