इन शाकाहारी सुपर फूड में है पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की न्यूट्रिएंट्स की जरूरत रहती है, जिसमें प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में लोगों को अपने भोजन में पर्याप्त मात्रा में हाई प्रोटीन स्रोत को शामिल करने की सलाह दी जाती है।