भोजन को बार-बार गर्म करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, क्या कहता है आयुर्वेद?
नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। कभी ज्यादा काम या फिर खराब दिनचर्या की वजह से कई बार समय पर खाना-पीना कुछ नहीं हो पाता है। ऐसे में सुबह का भोजन शाम और शाम का रात को गर्म करके खाना पड़ता है, लेकिन आयुर्वेद में भोजन को बार-बार गर्म करना हानिकारक माना गया है।