गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है मुनक्का, मां और शिशु दोनों को देता ताकत

IANS | December 22, 2025 9:47 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। गर्भावस्था में मां और गर्भस्थ शिशु दोनों को भरपूर पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में मुनक्का गर्भवती महिला के साथ ही शिशु के लिए भी फायदेमंद होता है। मुनक्का आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और फाइबर से भरपूर होता है, जो खून की कमी दूर करता है, हड्डियां मजबूत बनाता है और शिशु के मस्तिष्क विकास में मदद करता है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों इसे बेहद फायदेमंद मानते हैं।

क्या आप रोज ले रहे हैं फॉस्फोरस? ज्यादातर लोग नजरंदाज कर देते हैं ये बात

IANS | December 22, 2025 9:22 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। जब भी सेहत की बात होती है, तो हम ज्यादातर कैल्शियम, आयरन या विटामिन्स का नाम लेते हैं। लेकिन, एक ऐसा मिनरल भी है, जो चुपचाप शरीर के हर कोने में काम करता रहता है। इसका नाम फॉस्फोरस है। अगर कैल्शियम हड्डियों की ईंट है, तो फॉस्फोरस उस ईंट को जोड़ने वाला सीमेंट है। अगर शरीर को चलाने के लिए ऊर्जा चाहिए, तो फॉस्फोरस एक पावर बैंक की तरह काम करता है।

हड्डियों से लेकर पाचन तक, इस फली में हर समस्या का हल

IANS | December 22, 2025 9:16 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। बबूल की फली आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में एक अद्भुत औषधी मानी जाती है। इसे सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि शरीर की कई परेशानियों का प्राकृतिक इलाज माना जाता है। इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने से आप शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं में आसानी से राहत पा सकते हैं।

विश्व ध्यान दिवस पर 100 से ज्यादा देशों में 33 घंटे चली मेडिटेशन वेव, टोनी नाडर ने किया उद्घाटन

IANS | December 22, 2025 7:51 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित पहला विश्व ध्यान दिवस ऐतिहासिक तरीके से मनाया गया। 100 से ज्यादा देशों के लाखों लोग 33 घंटे की ग्लोबल मेडिटेशन वेव में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन आंदोलन के अंतरराष्ट्रीय नेता डॉ. टोनी नाडर ने किया।

धनिया पानी : शरीर को डिटॉक्स कर पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत, सेवन से मिलते हैं कमाल के फायदे

IANS | December 22, 2025 3:31 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रसोई में धनिया एक खास मसाला है, यह खाने को जितना लजीज बनाता है, उतना है सेहत को भी दुरुस्त रखता है। आयुर्वेद बताता है कि इसका पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खासकर सुबह खाली पेट धनिए का पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

कैल्शियम और विटामिन डी का कॉम्बो रीढ़ की हड्डी के लिए संजीवनी, जानें दोनों को साथ लेना क्यों जरूरी?

IANS | December 22, 2025 10:57 AM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। अक्सर आप या आपके पास मौजूद लोग रीढ़ की कमजोरी और जोड़ों के दर्द की शिकायत करते हैं। स्थिति गंभीर होने पर गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस, बर्साइटिस, अर्थराइटिस और पेजेट रोग होने लगते हैं। इन परिस्थितियों में डॉक्टर सर्जरी या लंबे इलाज की बात कहता है।

अचानक नहीं होती डायबिटीज की परेशानी, ये आदतें देती हैं बुलावा

IANS | December 22, 2025 8:45 AM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। आज की जीवनशैली ऐसी है कि अच्छा खानपान और व्यायाम दोनों ही नहीं मिल पाते हैं। आगे निकलने की होड़ और समय की कमी तन और मन दोनों को प्रभावित कर रही है और इससे शरीर धीरे-धीरे बीमारियों की जद में आने लगता है।

नाभि चिकित्सा : तनाव, चेहरे पर झुर्रियां या पेट दर्द, दो बूंद तेल लगाने से दूर होंगी कई समस्याएं

IANS | December 21, 2025 11:15 PM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। अगर आपको पूरे दिन सुस्ती महसूस होती है, तनाव और सिर दर्द रहता है, चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां दिखने लगी हैं या अपच की शिकायत बार-बार होती है, तो इन सभी समस्याओं का एक सरल उपाय नाभि में तेल लगाना है। आयुर्वेद की यह प्राचीन परंपरा सदियों से चली आ रही है, जो सौ समस्याओं की काट है।

अपच, सर्दी-जुकाम समेत कई रोगों का इलाज है तुलसी जल, बूस्ट होगी इम्यूनिटी

IANS | December 21, 2025 10:59 PM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। सुबह की अच्छी शुरुआत पूरे दिन की ताजगी और सेहत तय करती है। ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत गर्म पानी, चाय या दूसरे पेय से करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी जल जैसी हर्बल ड्रिंक पीना बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को न केवल एनर्जी देता है बल्कि इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

तेजपत्ते की चाय स्वाद और सेहत का खजाना, वजन घटाने से अनिद्रा दूर करने तक में कारगर

IANS | December 21, 2025 10:52 PM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रसोई का अभिन्न अंग तेजपत्ता न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसकी चाय स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है। सर्दियों में तेजपत्ते की चाय का सेवन खास तौर पर फायदेमंद होता है। यह वजन घटाने से अनिद्रा दूर करने तक में कारगर है।