मेथी के छोटे से पत्तों में सेहत का खजाना, सर्दियों में खाने से मिलेंगे अनेक फायदे
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर असर पड़ता है। इस मौसम में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम, पेट की समस्याओं और ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव जैसी परेशानियों से जूझते हैं। ऐसे में मेथी इन सभी परेशानियों का रामबाण उपाय है, जिसे अक्सर हम केवल रोटियों या पराठों में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।