पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा: बुजुर्ग महिला को खंडवा से एयरलिफ्ट कर इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया
खंडवा, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा इमरजेंसी योजना जिंदगियों को बचाने में अहम भूमिका निभा रही है। मंगलवार को खंडवा के शाहपुर निवासी 73 वर्षीय ताराबाई को एयरलिफ्ट कर इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।