बालों के लिए वरदान अलसी के बीज, जड़ों को बनाते हैं मजबूत
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। आजकल बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और गलत खानपान का सबसे ज्यादा असर हमारे बालों पर देखने को मिलता है। बाल रूखे हो जाते हैं, चमक खोने लगती है और इसके झड़ने की समस्या अब तो आम हो गई है। बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की बजाय अब लोग प्राकृतिक उपायों की ओर लौट रहे हैं, और इसमें सबसे कारगर नाम 'अलसी के बीज' का सामने आता है।