रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में कारगर!
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत को जड़ी बूटियों का केंद्र माना जाता है। यहां उत्तर से लेकर दक्षिण तक जड़ी बूटियों का खजाना छिपा है। इन्हीं में से एक त्रिफला को खास जड़ी बूटी माना गया है। त्रिफला में हरड़, बहेड़ा और आंवला होता है, जिनसे मिलकर ये चूर्ण बनता है।