ट्विंकल खन्ना ने बताया मेनोपॉज का अनुभव, वेट ट्रेनिंग और सप्लीमेंट्स का जिक्र कर बोलीं- अब बेहतर हूं
मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मेनोपॉज महिलाओं की जिंदगी में बेहद खास समय होता है, जब पीरियड्स बंद होने पर कई हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। इससे ज्यादा गर्मी, थकान, मूड स्विंग्स, नींद की समस्या और हड्डियों की कमजोरी हो सकती है। अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने अपने मेनोपॉज के अनुभव को फैंस के साथ शेयर किया।