अदरक की चाय और मैग्नीशियम से भरपूर डाइट तक, पीरियड के दर्द में आराम पाने के लिए अपनाएं ये तरीके
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। महिलाओं के लिए मासिक धर्म के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द होना सामान्य बात है। यह दर्द कभी-कभी इतना बढ़ जाता है कि रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में बार-बार दवा लेना शरीर पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है, इसलिए आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार, कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाना ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी होता है। ये तरीके न केवल दर्द कम करते हैं, बल्कि शरीर को आराम और ऊर्जा भी देते हैं।