औषधीय गुणों से भरपूर है 'पुनर्नवा', पौधे का हर हिस्सा दिलाता है बीमारियों से निजात
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। हमारा देश औषधीय पौधों का खजाना है। जब विज्ञान की उत्पत्ति भी नहीं हुई थी, तभी से रोगों का इलाज आयुर्वेद से किया जा रहा है। ऐसा ही एक चमत्कारी पौधा है पुनर्नवा, जो एक नहीं बल्कि कई बीमारियों के इलाज में काम आता है। इसके फूल और पत्ते भी अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल में होते आए हैं।