स्मृति शेष: कवि जॉन कीट्स, जिनका नाम 'पानी पर लिखा था' और वह इतिहास में अमर हो गए
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। "मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, और एक जड़ता मुझे घेर रही है…" यह पंक्तियां महान अंग्रेजी रोमांटिक कवि जॉन कीट्स की प्रसिद्ध कविता 'ओड टू अ नाइटिंगेल' का हिंदी भावानुवाद हैं। इन शब्दों में जीवन की क्षणभंगुरता और आत्मा की गहरी उदासी का स्वर गूंजता है। विडंबना यह रही कि जिस कवि ने जीवन और मृत्यु के रहस्यों को इतनी संवेदनशीलता से उकेरा, वह 25 वर्ष की आयु में 23 फरवरी 1821 को इस दुनिया से विदा हो गया।