राजेश खन्ना के लिए आवाज बनने से पहले किशोर कुमार ने लिया था उनका इंटरव्यू, फिर बनी ऐसी जोड़ी कि रिकॉर्ड बन गया

IANS | August 3, 2026 5:02 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कुछ जोड़ियां ऐसी बनीं, जिन्हें लोग सिर्फ फिल्मों या गानों से नहीं, बल्कि एक खास एहसास के रूप में याद करते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी थी, अभिनेता राजेश खन्ना और गायक किशोर कुमार की। पर्दे पर राजेश खन्ना की मुस्कान और किशोर कुमार की आवाज ने मिलकर ऐसा जादू चलाया कि कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इस मशहूर जोड़ी के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है।

'विश्‍वनाथ एंड सन्स' मेरे करियर में एक नई पहचान लेकर आएगी, लंबे समय बाद निभाया ऐसा किरदार : अभिनेता सूर्या

IANS | August 3, 2026 2:50 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता सूर्या अपनी दमदार अदाकारी और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिनमें उनके अभिनय के अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। अब सूर्या अपनी आने वाली फिल्म 'विश्‍वनाथ एंड सन्स' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

युवाओं को राज कुंद्रा की सलाह, बोले- 'ज्यादा मॉडर्न बनने की कोशिश मत करो'

IANS | August 3, 2026 2:43 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता राज कुंद्रा अपनी आगामी पंजाबी फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले राज कुंद्रा ने अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेका और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और फिल्म, अपने किरदार और युवाओं के लिए एक खास संदेश भी साझा किया। राज कुंद्रा ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि भावनाओं और संस्कृति से जुड़ा एक खास अनुभव है।

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

IANS | August 3, 2026 2:32 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। अपने बेबाक अंदाज और खुलकर राय रखने के लिए जानी जाने वाली कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी निजी सोच, विचारधारा में बदलाव और समाज में लोगों के नजरिए को लेकर बात की। कंगना ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी सोच और विचारधारा चुनने की आजादी होनी चाहिए, लेकिन समाज में कई बार इस बदलाव को अलग नजर से देखा जाता है।

बेटी तारा के जन्मदिन पर भावुक हुए जय भानुशाली, बोले-'तुमने मेरी जिंदगी को एक खूबसूरत लव स्टोरी बना दिया'

IANS | August 3, 2026 2:23 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। खासकर अपनी बेटी तारा के साथ उनका खास रिश्ता फैंस को काफी पसंद आता है। पिता और बेटी के बीच की प्यारी बॉन्डिंग कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। इस कड़ी में जय ने तारा के सातवें जन्मदिन के मौके पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए अपना प्यार जाहिर किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि तारा के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।

इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब, बोले- 'फिल्म ने मुझे अपने शहर की याद दिला दी'

IANS | August 3, 2026 2:15 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। इम्तियाज अली हिंदी सिनेमा के उन फिल्ममेकर्स में शामिल हैं, जिन्होंने प्यार, रिश्तों और जिंदगी के अनछुए पहलुओं को अपनी फिल्मों में बेहद खास अंदाज में पेश किया है। उनकी कहानियों में अक्सर छोटे शहरों की यादें, बचपन के अनुभव और इंसानी भावनाओं की झलक देखने को मिलती है।

'खतरों के खिलाड़ी 15' की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने की रोहित शेट्टी की तारीफ, बोलीं-'स्टारडम के बाद भी जमीन से जुड़े हुए हैं'

IANS | August 2, 2026 6:35 PM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट और अभिनेत्री शगुन शर्मा ने होस्ट और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। शगुन ने रोहित शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भी वह बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं।

'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

IANS | August 2, 2026 6:12 PM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में के हालिया एलिमिनेशन राउंड में पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी का सफर खत्म हो गया। शो से बाहर आने के बाद पामेला ने आईएएनएस से खास बातचीत में अपने पूरे सफर, शो के अंदर बने रिश्तों, कंटेस्टेंट्स के व्यवहार और अपने कुछ पुराने सीक्रेट्स को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि भारत के रियलिटी शो में काम करने का अनुभव उनके लिए काफी अलग और सीखने वाला रहा।

तीन दिन की शूटिंग के बाद कर दिया गया रिप्लेस, वही सुनील ग्रोवर आज हैं कॉमेडी के सुपरस्टार

IANS | August 2, 2026 5:55 PM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। जब लोग स्क्रीन पर गुत्थी की अजीबोगरीब अदाएं, डॉ. मशहूर गुलाटी का मजेदार अंदाज और रिंकू देवी जैसे किरदारों को देखते हैं, तो उनके लिए हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है। सुनील ग्रोवर ने अपने हर किरदार में ऐसी जान डाली कि वह दर्शकों की यादों का हिस्सा बन गई। आज जब वह स्टेज पर आते हैं तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है लेकिन इस हंसी के पीछे एक लंबा संघर्ष छिपा है। एक ऐसा दौर भी था जब उन्हें एक शो में काम करने के बाद रिप्लेस कर दिया गया था और वह खुद पर शक करने लगे थे। उन्होंने आगे चलकर अपनी मेहनत से कॉमेडी की दुनिया में खास पहचान बनाई।

निम्स दाई को अभिनेता वीरा ने दी भावुक श्रद्धांजलि, बोले- 'लेजेंड्स कभी पहाड़ों से विदा नहीं होते'

IANS | August 2, 2026 3:25 PM

चेन्नई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पर्वतों की ऊंची चोटियों को छूने का सपना देखने वाले लाखों लोगों के लिए दुनिया के महान पर्वतारोही निर्मल पुर्जा, जिन्हें पूरी दुनिया प्यार से निम्स दाई के नाम से जानती थी, एक मिसाल थे। उन्होंने अपने अद्भुत साहस से पर्वतारोहण की दुनिया में ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं होगा।