'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल और बेटे करण देओल, फिल्म को लेकर कही खास बात
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म देश के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए है। फिल्म प्रमोशन की शुरुआत दोनों ने बिहार की राजधानी पटना से की।