सुरों के सरताज सोनू : रिजेक्शन पर रिकॉर्डिंग स्टूडियो से रोते लौटे, उसी आवाज से करोड़ों दिलों पर कर रहे राज
मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। 'कल हो ना हो', 'सूरज हुआ मद्धम', 'ये दिल... दीवाना', 'संदेसे आते हैं' और 'अभी मुझमें कहीं' जैसे यादगार गानों से सोनू निगम ने करोड़ों दिलों में जगह बनाई। वह 90 और 2000 के दशक में बॉलीवुड के सबसे बड़े प्लेबैक सिंगर्स में शामिल रहे। आज भी उनकी आवाज लोगों का मन मोह लेती है। उनकी इस कामयाबी के पीछे कई ऐसे दर्द भरे पल भी छिपे हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं।