दिल्ली में अगस्त बनेगा मनोरंजन का महीना, संगीत से कविता तक... राजधानी में एक से बढ़कर एक बड़े कार्यक्रमों का आयोजन

IANS | August 4, 2026 4:40 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आप अगस्त 2026 में दिल्ली में होने वाले बेहतरीन इवेंट्स की तलाश कर रहे हैं, तो इस महीने राष्ट्रीय राजधानी में संगीत, कविता, कहानी और कल्चरल शोज की शानदार बहार देखने को मिलेगी। मशहूर गायकों से लेकर लोकप्रिय कवियों तक, इस बार हर उम्र के लोगों के लिए कुछ खास है। आइए जानते हैं अगस्त 2026 में दिल्ली में होने वाले उन प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में, जिन्हें आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले अनुपम खेर, बोले- 'ऐसे व्यक्तित्व से हर मुलाकात कुछ नया सीखने का मौका देती है'

IANS | August 4, 2026 4:30 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं'

IANS | August 4, 2026 1:59 PM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जो आज भी लोगों की पसंदीदा मूवीज लिस्ट में शामिल हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है साल 2000 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा', जिसमें प्रीति जिंटा ने जाह्नवी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। अब फिल्म के 26 साल पूरे होने के मौके पर अभिनेत्री ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक खास पोस्ट साझा किया।

'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

IANS | August 4, 2026 1:55 PM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपने लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार हैं। हर साल की तरह इस बार भी शो को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन 'बिग बॉस 20' की पहली झलक ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। शो के नए प्रोमो को देखने के बाद दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार शो में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की भी एंट्री हो सकती है।

कुमार सानू ने किशोर कुमार की जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड कभी हमसे दूर नहीं जाते'

IANS | August 4, 2026 11:58 AM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय संगीत जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले महान गायक किशोर कुमार की आवाज आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसी हुई है। उनकी जयंती के मौके पर मशहूर गायक कुमार सानू ने एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने किशोर दा को भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसी आवाजें कभी खत्म नहीं होतीं, बल्कि हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहती हैं।

आमिर खान धमकी मामले में बड़ा खुलासा, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज से ऑडियो मैच होने का दावा

IANS | August 4, 2026 11:23 AM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में जांच एजेंसियों को एक अहम सुराग मिला है। पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए धमकी भरे ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य आरजू बिश्नोई की पुरानी रिकॉर्डिंग से मेल खाती है।

'विरोध का अधिकार है लेकिन मर्यादा भी जरूरी', छात्र प्रदर्शन पर सुरभि चंदना और करण शर्मा ने दी नसीहत

IANS | August 3, 2026 6:44 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा अभी भी जारी है। इस कड़ी में अभिनेत्री सुरभि चंदना, निर्माता करण शर्मा और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी-अपनी राय रखी। तीनों ने अलग-अलग पहलुओं पर बात की लेकिन इस बात पर सहमति जताई कि किसी भी तरह की अभद्र भाषा, नफरत और धमकियां स्वीकार नहीं की जा सकती।

सिद्धार्थ ने की अर्नव भसीन की तारीफ, बोले- 'बिना कुछ किए ही लगते हैं असली फाइटर पायलट'

IANS | August 3, 2026 6:23 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ अपनी आने वाली वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने को-स्टार अर्नव भसीन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अर्नव बिना किसी कोशिश के ही एक असली फाइटर पायलट जैसे दिखते हैं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बेहद प्रभावशाली है।

जब 'मकबूल' के लिए विशाल भारद्वाज ने ठुकराए 30 लाख रुपए, आज भी नहीं मिला फिल्म से पैसा

IANS | August 3, 2026 5:52 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। विशाल भारद्वाज हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा फिल्मकारों में हैं, जिन्होंने अपनी अलग सोच और अलग तरह की फिल्मों से पहचान बनाई है। उन्होंने संगीतकार, लेखक, निर्देशक, निर्माता और गायक के रूप में काम किया है। उनके फिल्मी सफर में कई उतार-चढ़ाव आए। कई बार उन्हें आर्थिक मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। एक समय ऐसा भी आया, जब अपनी सबसे खास फिल्मों में से एक 'मकबूल' को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी 30 लाख रुपए की फीस तक छोड़ दी। यही फैसला बाद में उनके करियर का सबसे यादगार पल बन गया।

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

IANS | August 3, 2026 5:10 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इन दिनों एक साथ कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। वह जहां एक तरफ स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में खतरनाक टास्क करती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी आगामी पंजाबी फिल्म 'जुदा' की रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं। अलग-अलग भाषाओं और प्लेटफॉर्म पर काम करने के अपने अनुभव को लेकर जैस्मिन का कहना है कि अभिनय उनके लिए सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि उनका सबसे बड़ा जुनून है। इसलिए वह हर नए मौके को स्वीकार करना चाहती हैं और खुद को अलग-अलग भूमिकाओं में आजमाना चाहती हैं।